Breaking News

संभागीय आयुक्त ने किया संभाग स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

Ajmer, Rajasthan, Ajmer Collector, Gaurav Goyal
अजमेर। संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीणा ने शनिवार को सूचना केंद्र स्थित प्रदर्शनी दीर्घा में राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा तैयार की गयी संभाग स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

संभागीय आयुक्त ने राज्य तथा जिले की उपलब्धियों एवं विकास से संबंधित प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर कहा कि राजस्थान की संस्कृति, विकास तथा विरासत को प्रदर्शित करने वाले इस प्रयास से आमजन एवं युवाओं को नई जानकारी प्राप्त होगी। राज्य सरकार द्वारा विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों को एक स्थान पर देखा जा सकता है।

संभागीय आयुक्त ने प्रत्येक छाया चित्र को काफी गहनता से देखा तथा किए गए प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर लोक कलाकार सोहन लाल भाट एवं अश्व श्रृंगारक अशोक टांक ने भी अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया। अजमेर सरस डेयरी द्वारा भी अपने उत्पादों की जानकारी एवं प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी, अध्यक्ष अरविन्द यादव, जिला कलेक्टर गौरव गोयल, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के.के.शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर किशोर कुमार, अबु सुफियान चौहान, राजस्व मण्डल के उप निबंधक सुरेश सिंधी, जनसम्पर्क विभाग के उप निदेशक महेश चन्द्र शर्मा, पूर्व संयुक्त निदेशक जन सम्पर्क प्यारे मोहन त्रिपाठी, उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार मीणा, सहायक कलेक्टर श्वेता यादव, संयुक्त निदेशक संभागीय आयुक्त कार्यालय रूद्रा रेणु, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. के.के. सोनी, जिला खेल अधिकारी अभिमन्यु सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यह प्रदर्शनी आगामी 30 मार्च तक प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

No comments