Breaking News

अकबर के महान होने पर वासुदेव देवनानी के बयान से फिर छिड़ी गर्मागर्म बहस

Jaipur, Rajasthan, Education Minister, Vasudev Devnani, Akbar, Maharana Pratap, Rajasthan Vidhansabha
जयपुर। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने फिर एक बार अपने बेबाक बोल के जरिये अकबर के महान होने और पद्मिनी संबंधी इतिहास पर बयान देकर गर्मागर्म बहस छेड़ दी है। विधानसभा में बुधवार को शिक्षा की अनुदान मांगों पर जवाब देते हुए देवनानी ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर अकबर जीते थे, तो 6 बार उन्होंने आक्रमण क्यों किया, फिर भी यही पढ़ाया जाता है कि अकबर महान। उन्होंने दावा किया कि महाराणा प्रताप ही युद्ध जीते थे।

वहीं वासुदेव देवनानी ने संजय लीला भंसाली मारपीट मामले का सीधे जिक्र नहीं करते हुए कहा कि देश की साख और इतिहास से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि चाहे कोई फिल्म बनाए या नहीं, चाहे पर्यटन बढ़े या नहीं लेकिन पद्मिनी के जौहर को प्रेम के रूप में नहीं दर्शाया जा सकता। उन्होंने कहा कि अलाउद्दीन के वहशीपन को प्रेम के रूप में बताया गया और जौहर के महान इतिहास के साथ छेड़छाड़ हुई। ऐसे में कोई भी इस बात को पचा नहीं सकता कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ की जाए।


No comments